⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

वृंदावन में ‘प्रयास आशाएं स्कूल’ का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, चारों केंद्रों के मेधावी छात्रों का सम्मान

ब्रेकिंग न्यूज़
करियर फीचर्ड
10 अगस्त 2026, 07:15 PM
409 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन में ‘प्रयास आशाएं स्कूल’ का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, चारों केंद्रों के मेधावी छात्रों का सम्मान

वृन्दावन= प्रयास संस्था द्वारा संचालित "प्रयास आशाएं स्कूल" के चारों केंद्रों का वार्षिक परीक्षा परिणाम शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में घोषित किया गया। संस्था के 3 केंद्र वृन्दावन में और 1 केंद्र ग्राम सकराया में संचालित है।

पेपर द्वारा हुई परीक्षा, मेधावियों को पदक और उपहार

संस्था द्वारा सभी केंद्रों पर बहुत ही व्यवस्थित ढंग से पेपर के माध्यम से वार्षिक टेस्ट लिया गया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक केंद्र पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को *गोल्ड मेडल*, द्वितीय को *सिल्वर मेडल* और तृतीय स्थान पर रहने वाले को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इसके साथ ही सभी विजेताओं को *स्कूल बैग, स्टेशनरी और अन्य जरूरी सामान* भी भेंट किए गए ।आशाएं स्कूल जहां वर्त्तमान में 283 बच्चे निःशुल्क शिक्षा अर्जित कर रहे हैं।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय वशिष्ठ ने बताया कि "प्रयास आशाएं स्कूल" के माध्यम से कुल 283 निर्धन बच्चे पूरी तरह निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि 13 बच्चे डिग्री कॉलेज में अध्ययनरत हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चन्द्रलाल शर्मा ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रयास संस्था बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक स्तर पर बहुत अच्छा कार्य कर रही है। ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणा हैं।

नियमित टेस्ट से बना रहता है शिक्षा का स्तर प्रयास आशाएं स्कूल की निदेशिका डिंपल शर्मा ने बताया कि हमारी टीम सिर्फ पाठ्यक्रम तैयार करने तक सीमित नहीं है। हम सभी चारों केंद्रों के बच्चों का समय-समय पर विभिन्न रूपों में परीक्षा लेते हैं, जिससे शिक्षा का स्तर बना रहे और बच्चों की प्रगति का आकलन हो सके।

कार्यक्रम के दौरान संस्था के वरिष्ठ सदस्य,मोहित गुप्ता, कविता गुप्ता ,गार्गी श्रीवास्तव और किशोरी मांझी* ने संयुक्त रूप से सुझाव दिया कि आने वाले समय में बच्चों के लिए प्रारंभिक कंप्यूटर शिक्षा का भी इंतजाम किया जाना चाहिए, ताकि बच्चे आधुनिक शिक्षा से भी जुड़ सकें।

ग्राम सकराया केंद्र पर नवीन शर्मा और वृन्दावन के केंद्रों पर अर्चना यादव, प्रीति अरोड़ा, नैना चौधरी, लक्ष्मीकांत शर्मा अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस अवसर पर कान्हा वर्मा, जतिन खेतान, ध्रुव वर्मा, मंजू माइति, लक्ष्मी सैनी, नीलम कुमारी, सपना निषाद, गायत्री निषाद, मोहिनी शर्मा, प्रियंका कुमारी, शिवानी कुमारी* सहित संस्था के कई सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे।