⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

मथुरा पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार: 28 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, 100 से अधिक संदिग्ध हिरासत में

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
07 जुलाई 2026, 01:46 PM
283 व्यूज
admin
Editor
मथुरा पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार: 28 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, 100 से अधिक संदिग्ध हिरासत में
मुख्य बिंदु:

साइबर अपराधियों के खिलाफ मथुरा पुलिस ने मंगलवार तड़के चार थाना क्षेत्रों के 28 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। करीब 300 पुलिसकर्मियों की कार्रवाई में 100 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके मोबाइल, बैंक खातों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू की गई।

मथुरा। साइबर अपराधियों के खिलाफ मथुरा पुलिस ने मंगलवार तड़के अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए चार थाना क्षेत्रों के 28 संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। सुबह पांच बजे शुरू हुए इस हाई-वोल्टेज ऑपरेशन में आठ क्षेत्राधिकारी, 16 थानों की पुलिस, दो कंपनी पीएसी और करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर 100 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनके मोबाइल फोन, बैंक खातों तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच शुरू कर दी। इस कार्रवाई से साइबर ठगों के नेटवर्क में हड़कंप मच गया।

सुबह पांच बजे घेर लिए साइबर हॉटस्पॉट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के निर्देशन में कोसीकलां थाना क्षेत्र के उटावड़, शेरगढ़ क्षेत्र के जंघावली, बरसाना क्षेत्र के हाथिया और गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवरस सहित साइबर अपराध के चिन्हित हॉटस्पॉट गांवों में एक साथ दबिश दी गई। पुलिस ने पहले सभी प्रमुख रास्तों की घेराबंदी की, फिर अलग-अलग टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की ताकि कोई भी संदिग्ध भाग न सके।

मोबाइल, बैंक खाते और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

छापेमारी के दौरान हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल फोन, बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजैक्शन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साइबर ठगी में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ड्रोन और आधुनिक तकनीक से रखी गई निगरानी

पूरे अभियान के दौरान ड्रोन कैमरों और अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल किया गया। गांवों में भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती के चलते सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत रखते हुए कार्रवाई को शांतिपूर्वक अंजाम दिया।

एसएसपी बोले— साइबर अपराधियों पर लगातार जारी रहेगा अभियान

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में जनपद के साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान मिले मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में लेकर उनकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन अभी जारी है और जांच में जो भी व्यक्ति साइबर अपराध में शामिल मिलेगा, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ग्रामीण ने दी सख्त चेतावनी

अभियान का नेतृत्व कर रहे एसपी ग्रामीण आईपीएस सुरेश चंद रावत ने बताया कि चार थाना क्षेत्रों के 28 स्थानों पर दबिश देकर 100 से अधिक संदिग्धों को सत्यापन के लिए हिरासत में लिया गया है। सभी के रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साफ संदेश— अब साइबर ठगों की खैर नहीं

मथुरा पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि साइबर अपराधियों के खिलाफ अब लगातार और निर्णायक अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य साइबर ठगी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर आम लोगों को डिजिटल अपराधों से सुरक्षित रखना है।