⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

हरे-भरे पेड़ों का ‘दम घोंट’ रहा विकास कार्य, सड़क पर उतरा गरीब एकता दल

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड वीडियो
23 जून 2026, 03:59 PM
560 व्यूज
admin
Editor
हरे-भरे पेड़ों का ‘दम घोंट’ रहा विकास कार्य, सड़क पर उतरा गरीब एकता दल

छटीकरा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग  द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में फुटपाथ  निर्माण में पर्यावरण नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। यहाँ फुटपाथ निर्माण के दौरान सड़क किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों के तनों के चारों तरफ पूरी तरह से कंक्रीट भर दी गई है, जिससे पेड़ों का दम घुट रहा है और उनके सूखने का खतरा पैदा हो गया है। इस तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ आज गरीब एकता दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे गरीब एकता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन (एडवोकेट) ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी पेड़ के तने के चारों तरफ कम से कम एक मीटर का दायरा खुला छोड़ा जाना चाहिए ताकि उन्हें पानी और हवा मिल सके। लेकिन पीडब्ल्यूडी विकास के नाम पर विनाश कर रहा है। पेड़ों को कंक्रीट में चुनकर उन्हें धीरे-धीरे मारने की साजिश रची जा रही है।जिसे गरीब एकता दल किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। विवेक महाजन ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही विभाग ने पेड़ों के चारों ओर से कंक्रीट हटाकर उन्हें मुक्त नहीं किया, तो दल कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा और आंदोलन को विवश होगा।इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक गोयल और राष्ट्रीय महासचिव श्री गोपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि एक तरफ सरकार पर्यावरण बचाने और वृक्षारोपण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभाग ही पुराने और छायादार पेड़ों की जान लेने पर तुले हुए हैं। यह सरासर प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है।रोष जाहिर करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष रिचा शर्मा, गोवर्धन अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा और युवा नेता सौरभ यादव ने भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से तुरंत इस निर्माण कार्य को सुधारने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मौके पर नारेबाजी करते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया और कंक्रीट हटाने की मांग पर अड़े रहे।इस विरोध प्रदर्शन में गरीब एकता दल के पदाधिकारियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय पर्यावरण प्रेमी और गरीब एकता दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।