⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

मोहिनी नगर-रोहिणी नगर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली चोरी करते कई लोग पकड़े गए

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
22 जून 2026, 07:57 PM
347 व्यूज
admin
Editor
मोहिनी नगर-रोहिणी नगर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली चोरी करते कई लोग पकड़े गए

वृंदावन= विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने सोमवार को एक बड़ी छापामार कार्यवाही में कई लोगों को विद्युत चोरी करते पकड़ा है। यमुना खादर की मोहिनी नगर और रोहिणी नगर में चलाए गए अभियान में शामिल लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई गई है। बताया जाता है कि उपखंड अधिकारी रेड सत्येंद्र कुमार और उपखंड अधिकारी संदीप वार्ष्णेय के निर्देशन में विद्युत विभाग की एक टीम खादर की मोहिनी नगर कालोनी में पहुंची। जहां विद्युत कर्मियों द्वारा संयोजनों की जांच शुरू करते ही हड़कंप मच गया। कई लोगों द्वारा इस पर आपत्ति भी जताई गई।लेकिन विभागीय अधिकारियों ने विरोध को दरकिनार करते हुए अपनी कार्यवाही जारी रखी। टीम ने जांच के दौरान ब्रह्मदेव शर्मा के मकान से आर ओ वाटर प्लांट, महिपाल और राधेश्याम शर्मा के मकान पर ई रिक्शा चार्ज होते हुए पाए गए। विभागीय अधिकारियों द्वारा इनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।अभियान में जेई दीपक कुमार, अशोक यादव, अनूप गौड़,विपिन बघेल,गणेश वर्मा आदि शामिल रहे।