⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

ब्रज की आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
08 जून 2026, 08:21 PM
76 व्यूज
admin
Editor
ब्रज की आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंचे बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
मुख्य बिंदु:

संक्षिप्त विवरण:
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने परिवार सहित ब्रजधाम पहुंचकर विश्राम घाट, द्वारकाधीश मंदिर, गोवर्धन, गोकुल और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

मथुरा। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा सोमवार को अपने परिवार सहित ब्रजधाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन और गोकुल के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की।

विश्राम घाट पर यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक

ब्रज यात्रा के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने सर्वप्रथम विश्राम घाट पर यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

गोवर्धन में गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना

गोवर्धन पहुंचकर उन्होंने जतीपुरा स्थित मुखारविंद में गिरिराज महाराज की पूजा-अर्चना की तथा संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने ब्रजभूमि की आध्यात्मिक महिमा और सनातन संस्कृति के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रज की पावन धरा विश्व को आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति का संदेश देती है।

बांके बिहारी मंदिर और तटीया स्थान पहुंचे

ब्रज भ्रमण के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके अलावा वे गोकुल एवं तटीया स्थान भी पहुंचे, जहां उन्होंने संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया और आध्यात्मिक चर्चा में सहभागिता की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

ब्रज प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय कुमार सिन्हा का दुपट्टा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।