⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

वृंदावन दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत: परिवार के साथ आए थे बांके बिहारी के दर्शन करने,भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर से पहले ही हुई तबियत खराब

ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य फीचर्ड
06 जून 2026, 08:20 PM
360 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत: परिवार के साथ आए थे बांके बिहारी के दर्शन करने,भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर से पहले ही हुई तबियत खराब
मुख्य बिंदु:

Vigul News

वृन्दावन।

पुरुषोत्तम माह में उमड़ रही भारी भीड़ के चलते शनिवार को मध्य प्रदेश से वृंदावन दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु अपने परिवार के साथ वृंदावन आए हुए थे। 50 वर्गीय श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर के नजदीक पहुंचे कि तभी उनकी तबियत खराब हो गई,जिसके बाद परिवार के लोग और सुरक्षा कर्मी उनको अस्पताल लेकर दौड़े जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 


वृंदावन में उमड़ी हुई है भारी भीड़ 


पुरुषोत्तम माह और वीकेंड के चलते शनिवार को वृंदावन में भारी भीड़ उमड़ी हुई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बांके बिहारी मंदिर के रास्ते पर पुलिस कर्मी रस्सियों से रोक रोककर श्रद्धालुओं को मंदिर की तरफ भेज रहे हैं। भीड़ के कारण 500 मीटर का रास्ता तय करने में एक घंटे का समय श्रद्धालुओं को पैदल लग रहा है। 


बांके बिहारी मंदिर की मुख्य गली में बिगड़ी तबियत 


शनिवार को मध्य प्रदेश के गुना जिला निवासी भारत सिंह अपनी पत्नी और अन्य परिवार वालों के साथ परिक्रमा और मंदिरों के दर्शन करने आए थे। भारत सिंह भीड़ के बीच जैसे ही मंदिर के 3 नंबर गेट के पास पहुंचे कि तभी अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। भरत सिंह वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। 


डॉक्टर ने किया मृत घोषित 


भरत सिंह को बेहोश होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन और मंदिर पर तैनात सुरक्षा कर्मी उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के पास पहुंचे। जहां तबियत ज्यादा खराब होने की बात कहते हुए उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय रैफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने भरत सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ विनीत यादव ने बताया कि श्रद्धालु को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। 


कार्यवाही में जुटी पुलिस 


श्रद्धालु की हुई मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे सूचना मिली थी,शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है,इसके बाद ही मृत्यु के कारणों की जानकारी मिल सकेगी।