⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

*वृंदावन में 5 जून को ‘वृक्ष जन्मोत्सव’ मनाया गया – पर्यावरण दिवस पर लगाए गए पौधे*

ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य फीचर्ड
05 जून 2026, 11:59 AM
501 व्यूज
admin
Editor



वृंदावन, मथुरा | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रयास संस्था वृन्दावन ने 5 जून, शुक्रवार को अनूठे अंदाज़ में ‘वृक्ष जन्मोत्सव’ का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को वृक्ष संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रेरित करना था। इसकी थीम रखी गई थी – “एक वृक्ष बचाएं, जीवन को बचाएं”।


आयोजन प्रातः 7 बजे मिर्जापुर धर्मशाला के पास हुआ। कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के पर्यावरण विधिवेत्ता श्री आकाश वशिष्ठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि श्री जगन्नाथ पोद्दार, निदेशक – फ्रेंड्स ऑफ वृंदावन, विशिष्ट अतिथि रहे।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पर्यावरण विषय पर पेंटिंग बनाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


आकाश जी ने कहा कि संस्था द्वारा वृक्ष जन्मोत्सव मनाकर एक अलग और अनूठा संदेश समाज को दिया है वहीं पोद्दार जी ने कहा कि वृक्ष लगाने के साथ साथ यदि उनका संरक्षण किया जाए तभी पर्यावरण के लिए सार्थक है जो कि प्रयांस संस्था निरंतर कर रही है। संस्था ने नागरिकों से हरित वस्त्र पहनकर पहुंचने और वृक्षों की रक्षा का संकल्प लेने की अपील की थी। संस्था ने कहा, “वृक्ष हैं तो भविष्य है” – इसी भाव के साथ वृंदावन को हराभरा बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

इस अवसर पर अभय वशिष्ठ, संजीव वर्मा, प्रवीण वशिष्ठ, मोहित गुप्ता,विवेक आचार्य,सुशील गौतम उपस्थित थे