⚡ ब्रेकिंग: कोतवाली में पत्रकारों को धमकी, पुलिस बनी मूकदर्शक! रात 11 बजे तक धरने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा ⚡ ब्रेकिंग: बाँकेबिहारी कॉरिडोर पर पारदर्शिता की मांग तेज, परियोजना से जुड़े दस्तावेजों के लिए दायर हुई आरटीआई ⚡ ब्रेकिंग: IPL जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद ⚡ ब्रेकिंग: तेज रफ्तार अज्ञात कार ने श्रद्धालु को कुचला, मौके पर मौत ⚡ ब्रेकिंग: एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दिया प्रेमानंद महाराज का हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों पर लगाया विराम, कहा- महाराज जी पूरी तरह स्वस्थ हैं ⚡ ब्रेकिंग: प्रशासन बेबस: बांके बिहारी मंदिर में महिला अचेत, परिक्रमा मार्ग पर दौड़े वाहन

बांके बिहारी मंदिर में कुत्ते संग श्रद्धालु की एंट्री, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
31 मई 2026, 03:56 PM
380 व्यूज
admin
Editor
बांके बिहारी मंदिर में कुत्ते संग श्रद्धालु की एंट्री, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुख्य बिंदु:

वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार को एक श्रद्धालु के कुत्ते के साथ प्रवेश करने की तस्वीर सामने आने से हड़कंप मच गया। तस्वीर में श्रद्धालु मंदिर परिसर के भीतर कुत्ते को गोद में लिए नजर आ रहा है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हुई इस घटना ने सुरक्षाकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सेवायत गोस्वामियों ने इसे धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मथुरा/वृंदावन। तीर्थनगरी के विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर से रविवार को एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल हो रही तस्वीर में एक श्रद्धालु मंदिर परिसर के भीतर अपनी गोद में कुत्ता लिए दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति उसका मोबाइल फोन से फोटो खींचता नजर आ रहा है।

गेट नंबर 2 और 5 के बीच का बताया जा रहा क्षेत्र

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तस्वीर मंदिर के गेट नंबर 5 और गेट नंबर 2 के बीच स्थित क्षेत्र की बताई जा रही है। तस्वीर में सफेद टी-शर्ट पहने श्रद्धालु की गोद में कुत्ता स्पष्ट दिखाई दे रहा है। यह दृश्य उस समय कैमरे में कैद हुआ जब मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे।

सुरक्षाकर्मियों की कार्यप्रणाली पर उठे प्रश्न

गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर में सुरक्षा के लिए निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ पुलिस बल भी तैनात रहता है। इसके बावजूद कुत्ते को लेकर किसी श्रद्धालु का मंदिर परिसर तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक माना जा रहा है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मामूली नियमों के उल्लंघन पर सख्ती बरतने वाले सुरक्षाकर्मी इस गंभीर मामले को कैसे नहीं देख पाए।

सेवायतों ने बताया धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन

मामले को लेकर मंदिर के सेवायत गोस्वामीजनों ने इसे धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन बताया है। उनका कहना है कि मंदिर की पवित्रता और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मंदिर प्रबंधन का पक्ष नहीं आया सामने

इस संबंध में मंदिर प्रबंधन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। घटना के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।