⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर मनचलों की शर्मनाक हरकत, युवतियों पर पानी की बोतल मारते दिखे,वीडियो वायरल

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड वीडियो
31 मई 2026, 02:05 PM
618 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर मनचलों की शर्मनाक हरकत, युवतियों पर पानी की बोतल मारते दिखे,वीडियो वायरल
मुख्य बिंदु:

वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों द्वारा परिक्रमा कर रही युवतियों पर पानी की बोतल मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना का वीडियो पीछे चल रहे अन्य युवकों ने रिकॉर्ड किया, जिन्होंने आरोपियों को रोककर विरोध भी जताया। वीडियो सामने आने के बाद वृंदावन पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपित युवकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पहचान होने पर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मथुरा/वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में परिक्रमा कर रही युवतियों के साथ मनचलों द्वारा की गई शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। बाइक सवार दो युवकों ने परिक्रमा दे रही युवतियों पर पानी की बोतल मारी । घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

पुरुषोत्तम माह में श्रद्धालुओं के बीच की हरकत

वायरल वीडियो वृंदावन के परिक्रमा मार्ग का बताया जा रहा है। पुरुषोत्तम माह के चलते इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिक्रमा कर रहे हैं। परिक्रमा मार्ग पर महिलाओं, बच्चों और युवाओं की भी अच्छी-खासी भीड़ रहती है। ऐसे पवित्र माहौल में कुछ असामाजिक तत्वों की इस हरकत ने श्रद्धालुओं को आक्रोशित कर दिया है।

पीछे चल रहे युवकों ने कैमरे में कैद की करतूत

मनचले युवकों की हरकत को देखकर उनके पीछे बाइक से चल रहे दो अन्य युवकों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। इसी दौरान उन्होंने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जैसे ही मनचलों ने एक युवती पर पानी की बोतल मारी, पीछे चल रहे युवकों ने उनकी बाइक रुकवा ली और उनके कृत्य का विरोध करते हुए उन्हें फटकार लगाई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवकों की हरकत साफ दिखाई दे रही है, जिसके बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।

पुलिस ने लिया संज्ञान, आरोपियों की तलाश जारी

वीडियो वायरल होने के बाद वृंदावन पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपित युवकों की पहचान की जा रही है। उनकी शिनाख्त होते ही कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

श्रद्धालुओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस प्रकार की हरकतें न केवल महिलाओं की सुरक्षा के लिए खतरा हैं, बल्कि धार्मिक वातावरण को भी दूषित करती हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।