⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

गृहकलह से परेशान युवक ने यमुना में कूदकर दी जान, 18 वर्षीय प्रवीण की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
30 मई 2026, 05:00 PM
572 व्यूज
admin
Editor
गृहकलह से परेशान युवक ने यमुना में कूदकर दी जान, 18 वर्षीय प्रवीण की मौत
मुख्य बिंदु:

मथुरा के पानीगांव में गृहकलह से परेशान 18 वर्षीय प्रवीण ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस और गोताखोरों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के पानीगांव पुल पर शनिवार को एक दुखद घटना सामने आई। पानीगांव निवासी 18 वर्षीय प्रवीण पुत्र हरी प्रसाद ने कथित रूप से घरेलू तनाव के चलते यमुना नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा युवक को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा है कि प्रवीण पिछले कुछ समय से गृहकलह के कारण मानसिक तनाव में था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के सभी पहलुओं की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।