⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत, जून में होनी थी शादी

ब्रेकिंग न्यूज़
हादसा फीचर्ड
30 मई 2026, 03:45 PM
941 व्यूज
admin
Editor
आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती की मौत, जून में होनी थी शादी
मुख्य बिंदु:

मथुरा के सौंख क्षेत्र के बछगांव में शुक्रवार रात तेज आंधी और बारिश के दौरान दीवार गिरने से 18 वर्षीय गुंजन की मलबे में दबकर मौत हो गई। गुंजन पशुओं को चारा खिलाकर घर लौट रही थी। अगले महीने 28 जून को उसकी शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन के तहत परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।

मथुरा। जनपद के सौंख क्षेत्र में शुक्रवार रात आई तेज आंधी और बारिश एक परिवार की खुशियां छीन ले गई। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव बछगांव में दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती की दबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, क्योंकि मृतका की अगले महीने शादी होने वाली थी और घर में तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।


पशुओं को चारा खिलाकर लौट रही थी युवती


जानकारी के अनुसार गांव बछगांव निवासी अमर सिंह की पुत्री गुंजन (18) शुक्रवार रात करीब 9 बजे नोहरे में पशुओं को दलिया खिलाकर घर लौट रही थी। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश के चलते एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर वह मलबे के नीचे दब गई।ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और मलबा हटाकर गुंजन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


28 जून को होनी थी शादी


परिजनों के अनुसार गुंजन का रिश्ता आगरा जनपद के किरावली क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी लवकुश के साथ तय हुआ था। दोनों परिवारों की सहमति से 28 जून को विवाह निर्धारित था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार खुशियों में डूबा था, लेकिन इस हादसे ने सारी खुशियों को मातम में बदल दिया।मृतका के भाई सुखबीर सिंह ने बताया कि बहन की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। परिवार और रिश्तेदार विवाह की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने सभी को गहरे सदमे में डाल दिया।


प्रशासन ने सहायता का दिया आश्वासन


गोवर्धन तहसीलदार ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लेखपाल की जांच रिपोर्ट के आधार पर आपदा प्रबंधन विभाग से मृतका के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।वहीं, सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान दीवार गिरने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया है।


शादी की खुशियां मातम में बदलीं


गुंजन की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। ग्रामीण भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।