⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

ईद पर बदइंतजामी: गंदगी, ओवरफ्लो नालियां और सिल्ट से बेनकाब हुआ निगम का ‘खानापूर्ति मॉडल’

ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य फीचर्ड
28 मई 2026, 10:28 AM
582 व्यूज
admin
Editor
ईद पर बदइंतजामी: गंदगी, ओवरफ्लो नालियां और सिल्ट से बेनकाब हुआ निगम का ‘खानापूर्ति मॉडल’
मुख्य बिंदु:

Vigul News

​वृन्दावन-

अक्सर ​त्योहार पर नगर निगम के अफसरों की कार्यशैली उदासीन ही नजर आती है। बुनियादी सुविधाओं को लेकर निगम प्रशासन की बड़ी लापरवाही ईद के दिन एक बार फिर सामने आई है। अधिक मास के पावन अवसर पर जहां परिक्रमा के लिए जुटने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहूलियत के लिए खास इंतजाम करने में निगम नाकाम है,

 वहीं ईद के मुकद्दस मौके पर भी सफाई व्यवस्था दम तोड़ती दिखी।


​दिखावे की सफाई, सड़कों पर सिल्ट....


​ईद के त्योहार पर भी अफसरों को सफाई की याद नहीं आई। गलियों में गंदगी व्याप्त रही, नालियां ओवरफ्लो होती रहीं और सड़कों पर सिल्ट जमी दिखी। सफाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता पूरी की गई। 

हद तो तब हो गई जब निगम को सीवर की सुध भी ठीक ईद के दिन आई, 

त्योहारों से पहले की जाने वाली बैठकें और बड़े-बड़े दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गए।

 सवाल उठता है त्योहारों की संवेदनशीलता को लेकर नगर निगम प्रशासन इतना लापरवाह कैसे हो सकता है?

ऐसा लग रहा है ​व्यवस्थाओं के नाम पर सिर्फ 'खानापूर्ति' का नया दौर शुरू हो गया है।

मुख्य मुख्य पर्व ईद पर आधी अधूरी व्यवस्था को लेकर मुस्लिम समाज के लोग मन ही मन सिस्टम को कोसते नजर आए।