⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष,ईंट-पत्थर और फायरिंग से दहला इलाका आधा दर्जन घायल

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
28 मई 2026, 03:00 PM
514 व्यूज
admin
Editor
पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष,ईंट-पत्थर और फायरिंग से दहला इलाका आधा दर्जन घायल
मुख्य बिंदु:

मथुरा के महोली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल और फायरिंग हुई। ईंट-पत्थर चलने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोग घायल हुए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मथुरा थाना हाईवे क्षेत्र स्थित महोली गांव में गुरुवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे और अवैध हथियारों से फायरिंग तक हो गई। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिक्रमार्थियों समेत ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।


छह महीने पुरानी रंजिश बनी विवाद की वजह


जानकारी के अनुसार, महोली गांव निवासी पार्षद प्रतिनिधि राजवीर सिंह और गांव के ही चंद्रपाल के बीच करीब छह महीने पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन बुधवार को दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी हो गई, जिसने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया।


परिक्रमार्थियों की सेवा के दौरान फिर भड़का विवाद


बताया जा रहा है कि अधिक मास परिक्रमा के चलते चंद्रपाल पक्ष द्वारा परिक्रमार्थियों के लिए प्याऊ लगाई गई थी। इसी दौरान राजवीर पक्ष भी वहां केला और अन्य सामग्री वितरण करने पहुंच गया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फायरिंग में बदल गई।


आधे घंटे तक चलता रहा बवाल


दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर फेंके गए। करीब आधे घंटे तक गांव रणक्षेत्र बना रहा। सरेराह हुई फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। झगड़े में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।


फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष खुलेआम फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बवाल की सूचना पर एसएसपी श्लोक कुमार और एसपी सिटी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।