⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

“जाम मुक्त वृंदावन के लिए सड़कों पर उतरी सिविल सोसाइटी, जागरूकता नारों से गूंजा शहर”

ब्रेकिंग न्यूज़
दुनिया फीचर्ड
27 मई 2026, 08:55 PM
453 व्यूज
admin
Editor
“जाम मुक्त वृंदावन के लिए सड़कों पर उतरी सिविल सोसाइटी, जागरूकता नारों से गूंजा शहर”
मुख्य बिंदु:

Vigul News

वृन्दावन ।वृंदावन सिविल सोसाइटी के बैनर तले बुधवार शाम को वृंदावन को जाम मुक्त बनाने की मुहिम के अंतर्गत सड़कों पर जागरूकता स्लोगन लिखने का अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर “जाम मुक्त हो वृंदावन धाम” जैसे संदेश लिखकर लोगों को यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जागरूक किया गया। अभियान में शामिल सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कहा कि वृंदावन में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और ई-रिक्शाओं के अव्यवस्थित संचालन के कारण श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू करने और वृंदावन को जाम मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर “चलो भाइयों जाम हटाओ, वृंदावन को सुंदर बनाओ” जैसे नारों के माध्यम से जनजागरण किया। अभियानकर्ताओं का कहना था कि यह मुहिम आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि धर्मनगरी की पहचान स्वच्छ, सुंदर और सुगम यातायात वाले शहर के रूप में स्थापित हो सके।

 जितेंद्र सिंह राणा ने कहा कि वृंदावन केवल एक नगर नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी है।

पवन ठाकुर ने कहा कि लगातार बढ़ते जाम के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने कहा कि वृंदावन की पहचान उसकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा से है। जाम और अव्यवस्थित यातायात इस गरिमा को प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर सुरेश चंद्र शर्मा, राघव भारद्वाज, विवेक गौतम, रूप किशोर शर्मा, अमित शर्मा, कृष्णा शर्मा, ठाकुर कालीचरण सिंह,मुरारी लाल शर्मा ,अतुल श्रीवास्तव, सोहन सिंह सिसोदिया, नीलमणि अरोड़ा,राकेश खेतान  मनीष शर्मा,सुरेश चंद्र शर्मा, बंसी तिवारी, रविकांत गौतम, पंडित उदयन शर्मा, सुंदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।