⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

पोशाक श्रृंगार के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

ब्रेकिंग न्यूज़
हादसा फीचर्ड वीडियो
24 मई 2026, 09:44 AM
1,252 व्यूज
admin
Editor
पोशाक श्रृंगार के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
मुख्य बिंदु:

Vigul News

वृंदावन।शहर के व्यस्ततम अठखम्भा इलाके में रविवार की सुबह सवेरे पोशाक श्रृंगार के शोरूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से शोरूम के गोदाम में लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि अठखम्भा इलाके के बल्लीगंज में मनोज अग्रवाल का पोशाक श्रृंगार का शोरूम है। शोरूम के पिछले हिस्से में गोदाम बना हुआ है।जिसमें पोशाक श्रृंगार  के अलावा सोलर पैनल की बैटरी  के साथ अन्य जरूरी सामान भी रखा हुआ है। शोरूम के ऊपरी हिस्से में मनोज अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की अल्ल सुबह करीब छह बजे एक पड़ोसी ने शोरूम के गोदाम से आग की तेज लपटें निकलती देखी। इस पर पड़ोसी ने शोर मचाकर मनोज अग्रवाल को सचेत किया। देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ देर बाद दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मनोज अग्रवाल के अनुसार संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो। उनके अनुसार आग लगने से करीब दस लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर खाक हो गया है।