⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

यमुना प्रदूषण के विरोध में ‘कॉकरोज’ बनकर नगर निगम पहुंचा युवक

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
22 मई 2026, 12:50 PM
481 व्यूज
admin
Editor
यमुना प्रदूषण के विरोध में ‘कॉकरोज’ बनकर नगर निगम पहुंचा युवक
मुख्य बिंदु:

यमुना में गिरते गंदे नालों और बढ़ते प्रदूषण के विरोध में एक समाजसेवी युवक अनोखे अंदाज में नगर निगम पहुंचा। युवक ने कॉकरोज की पोशाक पहनकर विरोध प्रदर्शन किया। नगर निगम परिसर में जैसे ही युवक पहुंचा, उसे देखने वालों की भीड़ लग गई और लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। युवक ने नाचते-गाते हुए प्रशासन का ध्यान यमुना प्रदूषण की ओर खींचने का प्रयास किया।

मथुरा। धर्मनगरी मथुरा में यमुना प्रदूषण का मुद्दा एक बार फिर अनोखे अंदाज में उठाया गया। शुक्रवार को एक समाजसेवी युवक कॉकरोज की वेशभूषा धारण कर नगर निगम पहुंच गया। युवक का कहना था कि यमुना में लगातार गिर रहे गंदे नालों ने हालात इतने खराब कर दिए हैं कि अब इंसानों के साथ-साथ “कॉकरोज” भी परेशान हो गए हैं।


कॉकरोज की ड्रेस पहनकर युवक नगर निगम परिसर में नाचते-गाते हुए पहुंचा और अधिकारियों का ध्यान यमुना की बदहाल स्थिति की ओर आकर्षित किया। युवक ने कहा कि यमुना में गिरते सीवर और गंदे नालों से नदी का पानी जहरीला होता जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहे।


नगर निगम में अचानक कॉकरोज बने युवक को देखकर लोग हैरान रह गए। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और राहगीरों ने अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ देर में यह अनोखा प्रदर्शन लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।


समाजसेवी युवक ने कहा कि यदि समय रहते यमुना को प्रदूषण से मुक्त नहीं कराया गया तो आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है। उसने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की।