⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

महिला से मारपीट,पड़ोसन समेत चार महिलाओं पर हमला करने का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड वीडियो
22 मई 2026, 03:15 PM
459 व्यूज
admin
Editor
महिला से मारपीट,पड़ोसन समेत चार महिलाओं पर हमला करने का आरोप
मुख्य बिंदु:

वृंदावन की राधा फ्लोरेंस सोसाइटी में महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पड़ोसन समेत पांच महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस ने केस दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

मथुरा/वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन की राधा फ्लोरेंस सोसाइटी में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपनी पड़ोसन सहित पांच महिलाओं पर गाली-गलौज और बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र की अद्धा चौकी अंतर्गत राधा फ्लोरेंस सोसाइटी निवासी कशिश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में रहने वाली एक महिला और उसकी चार सहेलियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।


हाथ और सिर में आई चोटें

पीड़िता का आरोप है कि हमलावर महिलाओं ने उन्हें बुरी तरह पीटा, जिससे उनके हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट के बाद घायल अवस्था में कशिश वृंदावन कोतवाली पहुंचीं और नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।