⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:देर रात जैत थाना पुलिस और खनन विभाग का संयुक्त छापा ,5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
17 मई 2026, 06:01 PM
498 व्यूज
admin
Editor
अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई:देर रात जैत थाना पुलिस और खनन विभाग का संयुक्त छापा ,5 ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
मुख्य बिंदु:

मथुरा के थाना जैत क्षेत्र में पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राल चौकी क्षेत्र से 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज किया। जांच में चालक मिट्टी परिवहन से जुड़े वैध प्रपत्र नहीं दिखा सके। पुलिस ने उप-खनिज नियमावली और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मथुरा। जनपद में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जैत पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन एवं परिवहन में लगी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।


राल चौकी क्षेत्र में की गई घेराबंदी


जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर राजीव कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर पीपी सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जैत सोनू कुमार और खनन विभाग की टीम शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान रात करीब 1 बजे राल चौकी क्षेत्र में मिट्टी से भरी पांच संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉलियां आती दिखाई दीं। पुलिस और खनन विभाग की टीम को देखकर चालक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी वाहनों को पकड़ लिया।


बिना रॉयल्टी और प्रपत्र के हो रहा था परिवहन


जांच के दौरान ट्रॉलियों में मिट्टी लदी मिली। जब चालकों से मिट्टी परिवहन से संबंधित वैध प्रपत्र, ई-टीपी और आईएसटीपी मांगे गए तो वे कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच में सामने आया कि बिना रॉयल्टी और बिना वैध अनुमति के उप-खनिज का अवैध परिवहन किया जा रहा था।


खनन नियमों के तहत हुई कार्रवाई


थानाध्यक्ष जैत सोनू कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश उप-खनिज नियमावली 2021 के नियम 58 व 72 तथा खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की धारा 4 एवं 21 के तहत पांचों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर ही सीज कर दिया गया है। साथ ही संबंधित आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।


कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल


इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सोनू कुमार, उपनिरीक्षक संदीप कुमार, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार एवं खनन विभाग की टीम प्रमुख रूप से शामिल रही।