⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

टायर फटने से अनियंत्रित हुई इको कार विधुत पोल से टकराई, महिला समेत तीन घायल

ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रेदश फीचर्ड
16 मई 2026, 05:00 PM
610 व्यूज
admin
Editor
टायर फटने से अनियंत्रित हुई इको कार विधुत पोल से टकराई, महिला समेत तीन घायल
मुख्य बिंदु:

मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित अद्धा चौकी के सामने शनिवार को इको कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि इको कार एक निजी स्कूल की थी।

मथुरा/वृंदावन।मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित अद्धा चौकी के सामने शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार इको कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और इको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विधुत पोल से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


हादसे की चपेट में वहां से गुजर रही एक बाइक भी आ गई, जिससे बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अद्धा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।


बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई इको कार एक निजी स्कूल की थी। गनीमत रही कि कार में उस समय अधिक लोग सवार नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।