⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

*वृंदावन में कार और E-रिक्शा की भिड़ंत, GST अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त*

ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य फीचर्ड
08 मई 2026, 04:03 PM
259 व्यूज
admin
Editor
*वृंदावन में कार और E-रिक्शा की भिड़ंत, GST अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त*
मुख्य बिंदु:

ई रिक्शा टेंपो का आतंक जीएसटी अधिकारी की गाड़ी को मारी टक्कर,एक महिला घायल ।

मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अटला चुंगी के पास कार और E-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में ग्वालियर से आए GST अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि E-रिक्शा में बैठी एक बुजुर्ग महिला मामूली रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर कहासुनी और गाली-गलौज हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

*कांच मंदिर के पास हुआ हादसा*

जानकारी के अनुसार ग्वालियर निवासी चंद्रकांत मिश्रा अपने परिवार के साथ वृंदावन घूमने आए थे। शुक्रवार दोपहर वह अटला चुंगी स्थित कांच मंदिर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मथुरा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार E-रिक्शा ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार का ड्राइविंग साइड हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि E-रिक्शा भी क्षति ग्रस्त हो गया।

*E-रिक्शा चालक ने बुलाए साथी*

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद E-रिक्शा चालक रवि ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद रवि और उसके साथी कार चालक चंद्रकांत मिश्रा और उनके परिवार के साथ अभद्रता करने लगे। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया भी गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

*दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप*

E-रिक्शा चालक रवि का आरोप है कि कार चालक ने अचानक बिना देखे गाड़ी मोड़ दी, जिसके कारण हादसा हुआ। वहीं कार चालक चंद्रकांत मिश्रा का कहना है कि उन्होंने इंडिकेटर देकर वाहन मोड़ा था, लेकिन तेज गति से आ रहे E-रिक्शा चालक ने लापरवाही से कार में टक्कर मार दी।

*बुजुर्ग महिला घायल, पुलिस ने संभाला मामला*

हादसे में E-रिक्शा में बैठी बुजुर्ग महिला रूपा घायल हो गईं। विवाद के बीच पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। घटना की सूचना मिलने पर मथुरा गेट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।