⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

मथुरा में बेखौफ बदमाशों का कहर: व्यापारी के कर्मचारी से 85 लाख का सोना लूटा

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड वीडियो
24 जुलाई 2026, 09:13 PM
793 व्यूज
admin
Editor
मथुरा में बेखौफ बदमाशों का कहर: व्यापारी के कर्मचारी से 85 लाख का सोना लूटा

थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली हाईवे पर बदमाशों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक, गोवर्धन चौराहे से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित जैन मंदिर के ठीक सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी के कर्मचारी गौरव निवासी राजस्थान (वर्कर) को निशाना बनाया और करीब 80 से 85 लाख रुपये मूल्य की सोने की धातु (गोल्ड) लूटकर रफूचक्कर हो गए। व्यस्त हाईवे पर दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।घटनास्थल पर पहुंचे आला अधिकारी, दो हिरासत मेंलूट की इतनी बड़ी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी (SSP), एसपी सिटी (SP City), क्षेत्राधिकारी (CO), स्वाट (SWAT) टीम और एसओजी (SOG) टीम सहित थाना हाईवे की भारी पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर पीड़ित वर्कर को हिरासत में ले लिया है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध और आंतरिक संलिप्तता का भी प्रतीत हो रहा है।सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं कई टीमेंएसएसपी के निर्देश पर बदमाशों की धरपकड़ और वारदात की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें घटनास्थल और उसके आसपास के राष्ट्रीय राजमार्ग (दिल्ली हाईवे) पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हैं, ताकि बाइक सवार बदमाशों के हुलिए और उनके भागने के रूट का सटीक सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले का जल्द ही अनावरण कर दिया जाएगा।