⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

नर्सों के भरोसे चल रहा अस्पताल, नवजात की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
17 जून 2026, 07:21 PM
730 व्यूज
admin
Editor
नर्सों के भरोसे चल रहा अस्पताल, नवजात की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा
मुख्य बिंदु:

Vigul News

वृंदावन।

मथुरा रोड स्थित वर्मा हॉस्पिटल में बुधवार को डॉक्टर और स्टाफ की घोर लापरवाही के कारण एक नवजात बच्चे की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के मुख्य डॉक्टर पर इलाज में कोताही बरतने का आरोप लगाया है।जानकारी के अनुसार वृंदावन स्थित रंगजी छावनी की रहने वाली पूनम पत्नी विनोद यादव को सोमवार को प्रसव के लिए वर्मा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यहाँ डॉ. प्रवीण वर्मा ने महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही डॉ. प्रवीण वर्मा पिछले 2 दिनों से अस्पताल से लापता हैं। हैरानी की बात यह है कि मुख्य डॉक्टर की अनुपस्थिति में अस्पताल में कोई दूसरा वैकल्पिक डॉक्टर भी मौजूद नहीं है। पूरा अस्पताल और वहां भर्ती मरीज केवल नर्सिंग स्टाफ के भरोसे हैं। सही समय पर डॉक्टरी इलाज न मिलने के कारण नवजात बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए पिता विनोद यादव ने स्थानीय पुलिस को मामले की लिखित तहरीर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गया।