⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

वृंदावन में एक आश्रम से जुड़े दो बाबाओं पर नाबालिग से दुराचार का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
25 मई 2026, 04:03 PM
723 व्यूज
admin
Editor
वृंदावन में एक आश्रम से जुड़े दो बाबाओं पर नाबालिग से दुराचार का आरोप
मुख्य बिंदु:

आश्रम से जुड़े दो बाबाओं पर नाबालिग विद्यार्थी से दुराचार और मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि घटना बनारस और वृंदावन के आश्रमों में हुई तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मथुरा/वृन्दावन।वृंदावन के एक आश्रम से जुड़े दो बाबाओं, रामअखंड दास और बालगोविन्द दास, के खिलाफ नाबालिग विद्यार्थी के साथ दुराचार और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर


पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बनारस और वृंदावन स्थित आश्रमों में नाबालिग के साथ दुराचार किया गया। इतना ही नहीं, घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।बताया गया है कि पहले पुलिस स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली। इसके बाद अदालत के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।


मारपीट और धमकी के भी आरोप


पीड़ित परिवार का कहना है कि नाबालिग के साथ मारपीट भी की गई और उसे लगातार डराया-धमकाया गया। परिवार ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक मामले को दबाने का प्रयास किया गया।


पुलिस बोली- साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की पड़ताल कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।