⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

कैंटर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

ब्रेकिंग न्यूज़
हादसा फीचर्ड वीडियो
23 मई 2026, 11:31 AM
687 व्यूज
admin
Editor
कैंटर में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला
मुख्य बिंदु:

कैंटर और बाइक की टक्कर के बाद कैंटर में भीषण आग लग गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

मथुरा मथुरा के थाना राया क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हाथरस मार्ग पर हाथरस की ओर से राया आ रहे एक कैंटर ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद कैंटर में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे राया-हाथरस मार्ग स्थित सोनई रेलवे स्टेशन के सामने की है। हादसे में बाइक सवार धीरु पुत्र लक्ष्मीनारायण (32 वर्ष) निवासी बसू सोनई घायल हो गया। बताया गया है कि धीरु सोनई से वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी पीछे से आए कैंटर संख्या यूपी 42 बीटी 3097 ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।


आग लगते ही मचा हड़कंप

टक्कर के बाद कैंटर में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क पर गुजर रहे वाहन रुक गए और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। कैंटर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


ग्रामीणों ने शुरू किया आग बुझाने का प्रयास

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर बिछपुरी चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल बाइक सवार को पीआरवी की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही एहतियातन सड़क पर दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई।


पुलिस कैंटर चालक की तलाश में जुटी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बाइक सवार घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। कैंटर में आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। फरार कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।