⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

भाजपा नेता की गोली लगने से हालत गंभीर

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
08 मई 2026, 03:26 PM
199 व्यूज
admin
Editor
भाजपा नेता की गोली लगने से हालत गंभीर
मुख्य बिंदु:

भाजपा नेता को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली,हालत गंभीर

मथुरा/वृन्दावन: सत्ताधारी पार्टी के युवा नेता को बीती रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। सीने में गोली लगने से घायल युवक को गंभीरावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया गया है। यहां बताते चले कि भाजपा के युवा नेता पम्मी गोस्वामी बीती रात करीब नौ बजे अपनी बाइक से पानीगांव से  अपने घर लौट रहे थे। तभी पानीगांव के नए पुल पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले कि पम्मी गोस्वामी कुछ समझ पाते तब तक एक युवक ने पम्मी पर फायर झोंक दिया।गोली सीधे उनके सीने में जा धंसी। इसी बीच पुल से गुजरते वाहनों के रुकते देख हमलावर वहां से भाग निकले। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल पम्मी गोस्वामी को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया।जहां गंभीर होने की वजह से सिम्स हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया। देर रात डॉक्टर्स की टीम ने आपरेशन कर सीने से गोली निकाल दी है। इस बारे में घायल पम्मी ने बताया कि उनका एक जमीनी विवाद चल रहा है। जिसकी परिणीति में यह घटना हुई है।