मथुरा में सत्तारूढ़ दल का झंडा लगी कार ने PWD अफसर को कुचला, कई मीटर तक घसीटा—वीडियो वायरल

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
05 सितंबर 2026, 08:58 PM
477 व्यूज
admin
Editor
मथुरा में सत्तारूढ़ दल का झंडा लगी कार ने PWD अफसर को कुचला, कई मीटर तक घसीटा—वीडियो वायरल

वृंदावन- शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो एक बार फिर समाज में बदलती मानसिकता को उजागर किया है। मथुरा के मसानी चौराहे के पास घटित हुई इस घटना ने जहां एक कानून के इकबाल को खुली चुनौती दी है वहीं न्याय के लिए भटकते एक पिता के लिए भी उम्मीद की किरण जगाई है। अब आपको पूरी ख़बर विस्तार से बताते हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें भीड़भाड़ वाले इलाके में एक सफेद रंग की गाड़ी एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लेकर घसीटते हुए ले जा रही है। सत्तारूढ़ पार्टी का झंडा लगी इस गाड़ी का चालक लोगों के रोकने के बाबजूद गाड़ी को भगाता जा रहा है। जानकारी करने पर गाड़ी के नीचे कुचले जा रहे पीड़ित की पहचान विक्रम भारती के रूप में हुई है जो लोक निर्माण विभाग की ग्रामीण शाखा में सहायक अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। जो घटना के समय वृंदावन से अपनी गाड़ी द्वारा मथुरा लौट रहा था। उसी दौरान श्री भारती की गाड़ी आगे जा रही गाड़ी संख्या यूपी80.  एफ एस7288 से टच हो गई। इसके बाद विक्रम भारती उक्त गाड़ी चालक से बात करने जैसे ही उतरे गाड़ी चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। और काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। सोमवार को घटित इस घटना को लेकर पीड़ित के पिता ने वीडियो वायरल होने के बाद एस एस पी श्लोक कुमार को दी तहरीर में पूरी घटना का जिक्र करते हुए बताया है कि इस मामले में गोविंद नगर थाना पुलिस द्वारा उनकी तहरीर नहीं ली गई थी। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।