⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

चोरी 550 ग्राम की, बरामद 650 ग्राम! मथुरा पुलिस भी उलझी इस गोल्ड मिस्ट्री में

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
02 अगस्त 2026, 09:44 PM
538 व्यूज
admin
Editor
चोरी 550 ग्राम की, बरामद 650 ग्राम! मथुरा पुलिस भी उलझी इस गोल्ड मिस्ट्री में

मथुरा में सोने की चोरी के मामले में अजीबोगरीब वाक्या सामने आया है। पीड़ित ने 550 ग्राम सोने की चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था और मथुरा पुलिस ने एक कदम आगे बढ़कर 650 ग्राम सोना बरामद कर लिया। अब पुलिस बरामदगी की इस पेचीदगी को सुलझाने में जुट गई है। कप्तान श्लोक कुमार ने आरोपियों की धर पकड़ करने वाली टीम को पुरस्कृत करने का ऐलान किया है। अब हम आपको इस गौर करने वाली खबर को पूरी तफसील से बताते हैं। बीती 24 जौलाई को मथुरा से दिल्ली जा रही राजस्थान रोडवेज की बस में सवार गौरव नामक युवक का बैग अज्ञात लोगों ने ताक लगाकर गोवर्धन चौराहे के समीप पार कर दिया। कोरियर कंपनी में कार्यरत गौरव ने संदिग्ध आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह बैग लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित गौरव के अनुसार बैग में किसी सर्राफा व्यवसायी का 550 ग्राम सोना था। जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 85 लाख रुपए आंकी गई थी। सोना चोरी की इस वारदात को कप्तान श्लोक कुमार ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल तीन थानों की पुलिस के साथ स्वाट टीम को खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी। टीम ने इलाके में पड़ने वाले तीन सैकड़ा से अधिक सीसीटीवी कैमरों और बस में सवार अन्य सवारियों से पूछताछ के आधार पर मुरैना के रहने वाले उपेंद्र को हिरासत में ले लिया। जिससे कड़ाई से पूछताछ में पूरी घटना का खुलासा हो गया। पुलिस के अनुसार राजस्थान रोडवेज में संविदा चालक के रूप में काम कर चुके उपेंद्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस घटना को बड़े शातिराना ढंग से अंजाम दिया। उपेंद्र को रोडवेज में काम करने के कारण पहले से ही पता था कि आगरा मथुरा से दिल्ली सोना चांदी कोरियर के द्वारा भेजा जाता है। उपेंद्र ने बकायदा रेकी करने के बाद इस घटना को अंजाम दे दिया लेकिन मथुरा पुलिस की सघन जांच ने उपेंद्र के इरादों पर पानी फेर दिया। लेकिन इस सफलता के बाद मथुरा पुलिस के सामने नया पन्ना खोल दिया है। पीड़ित गौरव ने अपनी तहरीर में 550 ग्राम सोने की चोरी का जिक्र किया था। जबकि पुलिस ने 650 ग्राम सोना बरामद किया है। अब सवाल यह है कि बरामद किए गए सौ ग्राम सोने को पीड़ित गौरव द्वारा क्यों छुपाया गया। या उपेंद्र द्वारा सोने की चोरी की किसी अन्य घटना को भी अंजाम दिया गया था। जिसका मामला पुलिस के सामने आया ही नहीं है। बहरहाल पुलिस मामले की तह में जाने के लिए आयकर विभाग का रुख किया है। जो सोने की बरामदगी के रहस्य को उजागर करेगा।