⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल,पीड़िता की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
17 जून 2026, 02:22 PM
752 व्यूज
admin
Editor
प्रेम जाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल,पीड़िता की शिकायत पर मुक़दमा दर्ज
मुख्य बिंदु:

वृंदावन में एक युवती ने ई-रिक्शा चालक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने तथा दो शादियां तुड़वाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अब उसकी तीसरी शादी भी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मथुरा/वृंदावन। धर्मनगरी वृंदावन में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक ई-रिक्शा चालक पर युवती को प्रेम जाल में फंसाकर नशीला पदार्थ पिलाने, दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रंगजी पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी पीड़िता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह एक मंदिर के पीछे स्थित अपने रिश्तेदार के यहां सिलाई सीखने जाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान ज्ञान गुदड़ी वैजयंती आश्रम के पास रहने वाले ई-रिक्शा चालक सोहित ठाकुर से हुई। आरोप है कि सोहित ने बहला-फुसलाकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में आत्महत्या की धमकी देकर उससे बातचीत करने का दबाव बनाने लगा।

कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अपने एक अज्ञात साथी के साथ उसे डरा-धमकाकर नगर के एक गेस्ट हाउस में ले गया। वहां उसे कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह अर्धबेहोशी की हालत में पहुंच गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथी ने अश्लील वीडियो और फोटो बना लीं।

अश्लील वीडियो के दम पर करता रहा मानसिक उत्पीड़न

पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा। जब उसके परिजनों ने मथुरा और उसके बाद एक निकटवर्ती गांव में उसकी शादी तय की, तब आरोपी ने लड़के पक्ष को कथित अश्लील वीडियो दिखाकर दोनों रिश्ते तुड़वा दिए।

अब तीसरी शादी पर भी मंडरा रहा संकट

पीड़िता ने बताया कि वर्तमान में उसकी शादी राजस्थान में तय हुई है। आरोप है कि आरोपी ने जयपुर में होने वाले ससुराल पक्ष के परिजनों का नंबर जुटाकर उनसे संपर्क किया और अश्लील सामग्री होने का दावा करते हुए कोर्ट में मुकदमा करने की धमकी दी। इससे तीसरी शादी भी टूटने की आशंका पैदा हो गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

मामले को गंभीरता से लेते हुए वृंदावन कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।