⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में ट्रैफिक पर बड़ा एक्शन: सिर्फ 2700 पंजीकृत ई-रिक्शा चलेंगे, अवैध टेंपो पर सख्त कार्रवाई ⚡ ब्रेकिंग: राधा दामोदर मंदिर में सजा भक्ति का महाकुंभ, सात परिक्रमा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा ⚡ ब्रेकिंग: स्कूल बस ने ली मासूम की जान: मथुरा में 8 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत, चालक फरार, गुस्साए ग्रामीणों का स्कूल में हंगामा ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में जाम से मिलेगी राहत! टेंपो-ई-रिक्शा के लिए बनेगा नया स्टैंड ⚡ ब्रेकिंग: भागवत कथा में हुआ '60 नॉट आउट' का लोकार्पण, साध्वी ऋतंभरा बोलीं— 60 के बाद शुरू होती है नई जिंदगी ⚡ ब्रेकिंग: वृंदावन में 'दोस्ती' की आड़ में 2.90 करोड़ की लूट, जैंत पुलिस ने 24 घंटे में पलटा खेल

पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति फरार

ब्रेकिंग न्यूज़
क्राइम फीचर्ड
26 मई 2026, 04:26 PM
785 व्यूज
admin
Editor
पत्नी की गला रेतकर हत्या, आरोपी पति फरार
मुख्य बिंदु:

पति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नशे को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मथुरा नौहझील थाना क्षेत्र के मकरंदगढ़ी गांव में सोमवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।


नशे को लेकर हुआ था पति-पत्नी में विवाद


पुलिस के अनुसार मकरंदगढ़ी निवासी उमेश नशे का आदी बताया जा रहा है। सोमवार शाम को नशे की बात को लेकर उसका अपनी 33 वर्षीय पत्नी भावना से विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद रात में परिवार के लोग सो गए। इसी दौरान देर रात उमेश ने पत्नी भावना के गले पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।


सुबह मिली सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस


मंगलवार सुबह करीब सवा आठ बजे घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ संदीप सिंह, थाना प्रभारी जगदम्बा सिंह और उपनिरीक्षक अशेष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर हालत में खून से लथपथ भावना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया


पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल करने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी का माहौल बना हुआ है।


मृतका के पिता ने दर्ज कराई हत्या की तहरीर


इस मामले में मृतका के पिता ने आरोपी दामाद उमेश के खिलाफ स्थानीय थाने में हत्या की लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


आरोपी की तलाश में दबिश जारी


सीओ संदीप सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या की वजह पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद और आरोपी का नशा करना सामने आया है। फरार आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।