⚡ ब्रेकिंग: ईद-मिलादुन्नबी पर गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, वृंदावन में उमड़ा जुलूसे मोहम्मदी का जनसैलाब ⚡ ब्रेकिंग: सीमा पर वीर जवानों की कलाइयों पर राखी सजाएंगी वृंदावन की बेटियां, अटारी और अखनूर बॉर्डर के लिए रवाना हुआ जत्था ⚡ ब्रेकिंग: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बांके बिहारी मंदिर में चढ़ावे का हर पैसा दानपात्र या ऑनलाइन कोष में जमा होगा ⚡ ब्रेकिंग: रंगजी मंदिर के पास भाजपा पार्षद के भाई पर हमला, सिर में लोहे की रॉड मारकर किया लहूलुहान; दो आरोपी हिरासत में ⚡ ब्रेकिंग: दिनदहाड़े सेवायत पर धारदार हथियार से हमला, पुलिस को दी तहरीर ⚡ ब्रेकिंग: शरणागत भक्त को प्रार्थना की जरूरत नहीं : प्रेमानंद महाराज

डंपर की चपेट में आने से बी-फार्मा छात्र की मौत।

ब्रेकिंग न्यूज़
हादसा फीचर्ड
22 मई 2026, 04:11 PM
994 व्यूज
admin
Editor
डंपर की चपेट में आने से बी-फार्मा छात्र की मौत।
मुख्य बिंदु:

डंपर की चपेट में आने से बी-फार्मा छात्र तरुण की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि बाइक का संतुलन बिगड़ने से युवक डंपर के नीचे आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंपर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र स्थित सौंख रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बी-फार्मा छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान तरुण पुत्र निवासी गांव धाना तेजा, थाना रिफाइनरी क्षेत्र के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह केएम कॉलेज में बी-फार्मा का छात्र था।


संतुलन बिगड़ने से डंपर की चपेट में आया युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तरुण बाइक से सौंख की ओर से आ रहा था। इसी दौरान उसके आगे चल रहे डंपर के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और डंपर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस और मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


परिजनों में मचा कोहराम

युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।